फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पीओ सैल बिलासपुर की टीम ने सड़क हादसे में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है जिसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर 2015 को कुलदीप पुत्र गरजा राम निवासी संदौली तहसील सदर जिला बिलासपुर ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना ट्रक (एचपी 07-2087) उसी दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे कल्लर के पास खड़ा किया था तथा उसी के साथ एक अन्य ट्रक (एचपी11-5704) भी खड़ा था।
करीब पौने ग्यारह बजे एक ट्राला (एचपी 11-5448) तेज रफ्तारी से आया और ट्रक (एचपी11-5704) को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें अश्वनी कुमार पुत्र किशोर लाल निवासी बिलासपुर सवार था। इस हादसे में ट्रक करीब 40 फीट खाई में गिरा और लक्की नामक एक लड़के की मृत्यु और दो अन्य लोगों को चोटें आई थीं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज किया था और केस अदालत में चल रहा था, लेकिन आरोपी अश्वनी कुमार अदालत में पेशी के लिए पेश नहीं होता था। अदालत ने कई बाद अश्वनी कुमार को समन, वारंट व नोटिस आदि भेजे लेकिन उसके बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने अश्वनी कुमार को 22 फरवरी 2018 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। अपराधी की तलाश पीओ सैल टीम कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर कर रही थी, पर वह नहीं मिला।
गुप्त सूचना के आधार पर पीओ सैल के प्रभारी दौलत राम, रवि गौतम व राजकुमार ने आरोपी अश्वनी कुमार को जिला कुल्लू बाजार में गिरफ्तार करके सदर थाना बिलासपुर के हवाले कर दिया है। अश्वनी कुमार के खिलाफ एक अन्य केस 174 के तहत भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पीओ सैल की टीम ने सड़क हादसे में फरार चल रहे भगौड़ेे को पकड़ा है जिसे सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें