फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगाते वक्त रंगे हाथों धरा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यौण जंगल में आग लगाते पकड़ा शख्स, केस दर्ज
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने लाग पर पाया काबू, बरमाणा पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बरमाणा क्षेत्र के तहत कसोल (चम्यौण) जंगल में वन रक्षकों ने एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पकड़े जाने से पहलेे जंगल के विभिन्न हिस्सों में आग लगा दी थी, लेकिन समय रहते वन रक्षकों ने उस आग पर काबू पा लिया। इससे लाखों की संपत्ति राख होने से बच गई। आरोपी के खिलाफ वन रक्षकों ने बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। जबकि मामले की सूचना डीएफओ बिलासपुर को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सात बजे वन रक्षक शशि चंदेल अन्य वन कर्मियों के साथ चम्यौण जंगल के पास ड्यूटी पर तैनात थे। यहां पर वह गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति जंगल में जगह-जगह आग लगा रहा है। जब वह उसके पास पहुंचे और उससे जाकर पूछा की वह आग क्यों लगा रहा है तो उक्त शख्स घबरा गया। इससे वह कोई भी जवाब नहीं दे पाया। पूछने पर उसने बताया कि इससे पहले वह जंगल के अन्य हिस्सों में आग लगा चुका था। बताया जा रहा है कि वन रक्षकों को देखकर वह माफी भी मांगने लगा। जबकि कुछ समय बाद मौके पर उसकी पत्नी भी पहुंच गई। वहीं उक्त शख्स ने जहां पर आग लगाई थी वहां पर वन रक्षकों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। जंगल में आग लगाने वाले शख्स की पहचान श्याम लाल पुत्र रूपलाल निवासी कसोल के रूप में हुई है। वन रक्षकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। डीएफओ बिलासपुर सरोज भाई पटेल ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जंगल में आग लगाना कानूनी जुर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें