फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की ट्रक से टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे-103 पर डंगार चौक पर सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से छोटे चारपहिया मालवाहक टेंपो की जोरदार चक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी घायलों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डंगार चौक पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था। सुबह करीब 6 बजे हमीरपुर की तरफ से आ रहे टेंपो ने उक्त ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला गया और एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन कुमार निवासी समोह को पीजीआई रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों में विवेक कुमार व मनोहर लाल निवासी समोह को जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि टेंपो में फंसे तीनों व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। खबर की पुष्टि करते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें