फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस से ट्रक चालक ने की गालीगलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के पास यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए खड़े पुलिस कांस्टेबल के साथ एक ट्रक चालक की ओर से गालीगलौज, अभद्र व्यवहार व धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुुर पुलिस के कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि वह स्टाफ के साथ सदर थाना के नजदीक यातायात चेकिंग के लिए खड़े हुए थे। इसी दौरान एक ट्रक चंडीगढ़ की ओर से आया जिसे पुलिस ने मुख्यता के आधार पर रोकने का इशारा किया। पवन ने बताया कि उक्त ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसके साथ ड्यूटी पर तैनात रहने पर अभद्र भाषा व धमकियां दीं। इसके बाद वह वहां से निकल गया। बाद में पुलिस ने आगे जाकर पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें