फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में देसी कट्टा रखने वाले पूर्व सैनिक को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)।
घर में देसी कट्टा और विस्फोटक सामग्री रखने वाले पूर्व सैनिक को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। हाई कोर्ट ने आरोपी को 12 जून तक जमानत दी है। इस दौरान आरोपी को पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग देना होगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जिसके बाद आरोपी ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने आरोपी को 12 जून तक जमानत दे दी है। जिसके बाद आरोपी ने कोर्ट के दस्तावेज पुलिस को पेश किए। थाना प्रभारी झंडूता राम दास कौशल ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डाहाड़ पंचायत के टिक्करी गांव की एक महिला ने एसपी बिलासपुर को अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और पिस्तौल दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


ऐसे में उससे खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि उसके पति ने घर में बम बनाने की विस्फोटक सामग्री भी रखी हुई है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। जांच के दौरान आरोपी ने शौच का बहाना बनाया और फिर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें