फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में आईटीआई छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 पर घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय में नसवाल के पास कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इसमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। दोनों घुमारवीं आइटीआई के छात्र हैं। सड़क हादसे में एक युवक की टांग टूट गई है। जबकि हादसे में दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना गत शाम के समय की है जब दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे। युवक घुमारवीं आईटीआई के छात्र हैं। इसमें रिशव ठाकुर (18) पुत्र पवन कुमार जबकि सुमित कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव बणी भपराल के रहने वाले हैं। दोनों घुमारवीं से घर जा रहे। इसी दौरान हमीरपुर की से आ रही कार के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घुमारवीं अस्पताल लाया गया। यहां से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। जबकि दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें