फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस थाना तलाई में एक व्यक्ति ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन चंद ने पुलिस को शिकायत दी है कि अपनी जमीन पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आ धमका और उसके साथ बहस करने लगा। जब विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने मारपीट कर डाली। यही नहीं आरोपी ने मौके पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें