सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी मुश्ताक की गला काटकर की गई हत्या के दोनों आरोपियों पर सदर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनारी मोहल्ला निवासी मुस्ताक उर्फ पप्पू की सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ मेें शादी हुई थी। वह बच्चों के साथ नगर से सटे कांशीराम आवास में रहता था। मार्च में वह बकाया रुपये मांगने जगदीशपुर गांव गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
लाश को महराजगंज जिले के पुरंदपुर थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया था। काफी खोजबीन के बाद लाश बरामद की गई थी। इसमें मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर जगदीशपुर खुर्द गांव निवासी नीरज रस्तोगी व अनीश कुमार निवासी नकहा नंबर दो पंडितपुरा थाना चिलुआताल गोरखपुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।