फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियारा सेक्टर में कब्जाधारी ने स्वयं हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। डियारा सेक्टर में शुक्रवार को अवैध कब्जा करने वाले लोगों ने स्वयं मौके से कब्जा हटाया। हालांकि इस दौरान तहसीलदार सदर भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कब्जे किसी भी हाल में नहीं होने दिए जाएंगे। गौर रहे कि इस संबंध में तहसीलदार बिलासपुर को 31 अक्तूबर को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट भी पेश करनी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विस चुनाव की आड़ में डियारा सेक्टर में अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। वीरवार को तहसीलदार जीत राम भारद्वाज की अगुवाई में जेसीबी मशीन और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों में कहासुनी भी हुई। प्रशासन की टीम ने मौके पर अवैध कब्जा कर रहे व्यक्ति को 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद शुक्रवार तक कब्जा हटाने को कहा था।

तहसीलदार जीतराम भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए वह वीरवार को मौके पर गए थे। उन्होंने कहा कि मौके पर अवैध निर्माण करने वाले को 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं शुक्रवार तक अवैध कब्जा धारकों को स्वयं कब्जा हटाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा किए हुए व्यक्ति ने शुक्रवार को मजदूर लगाकर कब्जा हटा दिया है। उन्होंने साफ किया कि अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें