फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील किनारे टहलते झील में गिरा शख्स, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
बिलासपुर के लुहणू में पांव फिसलने से एक शख्स झील में डूब गया है। शख्स की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुला लिया गया है हालांकि देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसा उस समय हुआ जब शख्स टहलने के लिए झील किनारे गया था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपाल (42) पुत्र मल्लू राम निवासी जंगल-सुंगल बिलासपुर देर शाम करीब 4:40 पर लुहणू में झील किनारे टहल रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह झील में गिर गया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स की तलाश शुरू की। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद गोताखोरों की टीम को झील में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने शाम से ही डूबे शख्स को तलाशने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि देर शाम तक व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी योगराज ने बताया कि झील में किसी व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू की। बचाव कार्यों के लिए गोताखोरों की टीम मौके पर बुला लिया गया है। मगर अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें