फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामटा में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर सुंदरनगर के रहने वाले दो युवाओं से चिट्टा बरामद किया है। दो युवक अपनी कार (एचपी31-9759) में सवार होकर चंडीगढ़ से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने बामटा के पास चेकिंग के दौरान चिट्टे के साथ पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के एएसआई चमनलाल के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। जैसे ही टीम बामटा (मल्लाघाट) के पास पहुंची तो उन्होंने बिलासपुर की तरफ से आ रही कार (एचपी31-9759) को साइड में रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार दोनों युवा घबरा गए। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को नशे का सामान बरामद हुआ। जब उसकी जांच की गई तो वह चिट्टा निकला। जब उसका वजन किया गया तो वह 30 ग्राम निकला। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान कुशल चंद पुत्र चबीराम निवासी शानदरा, सुंदरनगर मंडी, जबकि दूसरे की पहचान ब्रह्मजोत सिंह पुत्र राजेंद्र पाल सिंह, मकान नंबर 217/9 भोजपुर तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवाओं को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें