फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी युवक बुलाए थाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए लाया है। पूछताछ के लिए लाए गए दोनों युवक आपस में मामा-भांजा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं गुस्साएं लोगों और दो महिला मंडल भी शुक्रवार को पुलिस थाना घुमारवीं आ पहुंचे और दोपहर तक थाने में बैठे रहे।
उल्लेखनीय है कि घुमारवीं क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग लड़की को अज्ञात लोगों के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। इसके बाद छात्रा ने टैक्सी चालक की इस मामले में पहचान कर ली है। हालांकि चालक इन सभी आरोपों को नकार रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए मामला गंभीर बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों को शुक्रवार को दिन भर पूछताछ की, खबर लिखे जाने तक पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उस युवक को भी थाने बुला लिया है जिसने अपहरणकर्ता से लड़की को छुड़ाया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद से डरी हुई छात्रा ने चालक को तो पहचान लिया है, पर अन्य युवक को पहचानने में स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में पुलिस गहन छानबीन करने के बाद ही अगला कदम उठाएगी।
वहीं शहर व क्षेत्र में दिनभर यह चर्चा भी रही कि टैक्सी चालक व संदिग्ध युवक आपस में मामा भांजे हैं जिससे चालक भांजे को बचाने का शायद प्रयास कर रहा है।
इनसेट...
क्या था मामला
जब बच्चे स्कूल से छुट्टी होकर अपने अपने घर जा रहे थे तो यह तीन बच्चियां एक साथ जा रही थीं तो अचानक दो युवकों के द्वारा एक लड़की को दबोच लिया गया है जिससे लड़की के कपड़े भी फट गए हैं। साथ घर लौट रही अन्य बच्चियों के द्वारा शोर मचाया गया तो विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी चालक ने उन दो युवकों के चुंगल से उस बच्ची को बचाया है।
विज्ञापन

इनसेट...
पुलिस कर रही विभिन्न पहलुओं की छानबीन
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। इस संदर्भ में चालक व अन्य युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें