फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की लड़ाई में भीड़ गई परिवार की दो महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत आने वाले गांव ढोलग में एक ही परिवार के बच्चों का मामूली झगड़ा परिवार की महिलाओं के बीच लड़ाई की वजह बन गया, जो बाद में पुलिस थाना जा पहुंचा। पुलिस में एक महिला ने दूसरी महिला पर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में महिला का कहना है कि वह अपने घर पर थी कि परिवार की दूसरी महिला ने उसे गालीगलौज किया और झगड़ा करने पर उतारू हो गईं तथा जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दोनों महिलाएं एक ही परिवार से संबंध रखती हैं और रिश्ते में जेठानी-देवरानी है। दोनों के बीच झगड़े का कारण बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़ा से तू-तू से मैं-मैं से बढ़ कर जान से मारने की धमकी तक जा पहुंचा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर परिवार की दूसरी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घुमारवी डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही परिवार की एक महिला ने दूसरी महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें