फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बीड़ी मामले में पुलिस ने बरामद किए 400 पैकेट

विज्ञापन
bidi
विज्ञापन

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी उपमंडल के तहत पड़ने वाली पंचायत कोठी के गांव पलसोटी में पुलिस द्वारा शिकायत पर दी गई दबिश में टीम को 400 पैकेट नकली बीड़ी के मौके से बरामद हुए हैं। हालांकि आरोपी को रात को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
नकली बीड़ी का यह कारोबार काफी समय से चला आ रहा था जिसमें इस व्यक्ति को पहले भी नकली बीड़ी बेचते हुए रंगे हाथों डिस्ट्रीब्यूटर ने पकड़ा था और चेतावनी देकर खुद छोड़ दिया था लेकिन इस बार शिकायत पर उसके यहां छापामारी की तो वहां पर नकली बीड़ी मिली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति काफी समय से नकली बीड़ी बेचने का धंधा करता था जिससे संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर को लाखों रुपये का घाटा हो रहा था। इस संदर्भ में पंकज गुप्ता पुत्र शिव लाल मंडी ने पुलिस को दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर नकली बीड़ी बेचने वाले का भड़ा फोड़ दिया। जिस व्यक्ति के पास से यह नकली बीड़ी की खेप पकड़ी गई है उसकी पहचान लक्की पुत्र सोहन लाल गांव पलसोटी डाकघर कोठी के रूप में हुई हैं तथा इसके कब्जे से 200 पैकेट तारा बीड़ी और 200 पैकेट बिजली बीड़ी के नकली बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना ने कॉपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपी से 400 पैकेट नकली बीड़ी के बरामद किए गए हैं। जिसे गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें