झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत पुलिस ने क्षेत्र में अवैध खनन, शराब माफिया तेज रफ्तार वाहन चालकों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ तेज अभियान चलाया हुआ है।
पुलिस ने अवैध खनन करने वाले चार ट्रैक्टरों का चालान कर 18,400 रुपये मौके पर ही जुर्माना वसूला है। इसके अलावा पुलिस ने गेहड़वीं बाजार में प्रदीप सिंह जो दुकान करता है उससे 3750 मिली लीटर शराब पकड़ी है।
थाना प्रभारी झंडूता संजीव कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया हुआ है। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।