फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ोल के पास एचआरटीसी बस में युवक से पकड़ा चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस सुरक्षा शाखा टीम और विशेष अन्वेषण इकाई ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छड़ोल के पास एचआरटीसी बस में बैठे एक युवक से 35.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि चिट्टे को भी कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस (एचपी-66-ए-1484) चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी। यहां पर जांच के लिए खड़ी टीम ने बस को चेकिंग के लिए रोका। बस के भीतर बैठा आरोपी युवक टीम को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास उन्हें कुछ मिला। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो वह चिट्टा निकला। टीम ने जब उसका वजन किया तो वह 35.22 ग्राम निकला। पुलिस ने उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान विवेक कुमार गांव कोटला डाकघर बाड़ी मंझेड़वां तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार टीम एचआरटीसी की बस व हरियाणा रोडवेज की बस में सवार यात्री से चिट्टा बरामद कर चुकी है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि नशे के तस्कर अब सरकारी वाहनों को नशे की सप्लाई के लिए प्रयोग कर रहे हैं ताकि वह पुलिस से बच सके। प्रदेश में लगातार चिट्टा जैसा नशा अपनी जड़े फैलाता जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें