फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के मैसेज आने पर बिना बताए नाबालिग घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की भलस्वायं पंचायत के एक गांव से नाबालिग लड़का लापता हो गया है। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा बिना किसी को बताए घर से चला गया है जिसका कोई पता नहीं है। नाबालिग के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
लड़के के पिता ने पुलिस को दी जानकारी में कहा है कि उसके लड़के को किसी लड़की का मैसेज आया है और वह उसी लड़की के मैसेज के बाद घर से गायब हो गया है। पिता प्यार सिंह पुत्र भगत राम गांव व डाकघर भलस्वाए, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने देर शाम थाना घुमारवीं में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसका लड़का पंकज कुमार (17) साल पिछले कल घर से कहीं बिना बताए चला गया है तथा उसके फोन पर जालंधर से किसी लड़की का मैसेज आया था तथा उस लड़की ने उसे जालंधर पंजाब में बुलाया था, उसने बताया कि लगता है लड़का वहां पर ही चला गया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर दिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर दिया है तथा हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें