फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच बैल्ट चली, दो घात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के बीच बेल्टें चलीं, दो छात्र घायल
विज्ञापन

खतौली। छात्रों के गुटों में पैसों के लेनदेन को लेकर बुआड़ा रोड पर मारपीट हो गई। मारपीट में छात्रों के बीच जमकर बेल्टें चली। इस दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई थी। मारपीट में दो छात्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को कुछ छात्र ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में इन छात्रों के दो गुटों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद एक गुट के पांच छात्र बुआड़ा रोड की ओर भाग निकले। दूसरे गुट के छात्रों ने भागकर इन छात्रों को पकड़ लिया। इसके बाद छात्रों के मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ओर से छात्रों ने एक दूसरे पर बेल्टें मारी। इस दौरान वहां पर लोगों में अफरातफरी मच गई थी। मारपीट में छात्र विपिन व संदीप घायल हो गए। छात्रों को लहूलुहान देखकर आरोपी छात्र वहां से फरार हो गए। आरोपियों के भागने के बाद दोस्तों ने घायल छात्रों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस घटना की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें