फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी देने के नाम पर भेजे युवक बनाए मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। युवकों के परिवार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंडी जिले के एक एजेंट ने उनके बच्चों को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने की एवज में लाखों रुपये वसूल किए थे लेकिन जब उनके बच्चों को विदेश भेजा गया तो वहां उनसे मजदूरी का काम करवाया जा रहा है। ऐसे में अब उनके बच्चे वापस घर आना चाहते हैं लेकिन वह लौट नहीं पा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर बरमाणा थाना पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
बच्चों के परिजनों में बताया कि मंडी जिले के एक एजेंट ने उनके बच्चों को विदेश भेज कर अच्छी नौकरी लगवाने की बात की थी, लेकिन एक महीना पहले उनके बच्चे मलेशिया भेजे गए लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें कोई अच्छी नौकरी नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

नौकरी की मांग करने पर उनके बच्चों को वहां मजदूरी करनी पड़ रही है। बच्चों के पास पैसे न होने के कारण वह घर भी नहीं लौट पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों ने उन्हें आपबीती फोन पर सुनवाई है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उनके बच्चों को हर हाल में जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विलोचन नेगी का कहना है कि इस संबंध में परिजनों की लिखित में शिकायत आई है। कहा कि पुलिस इस शिकायत के आधार पर मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे कोई भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
----
पुलिस कार्रवाई शुरू की गई, बच्चे सुरक्षित हैं : एएसपी
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें