फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में भड़की आग, पांच ट्रक जले

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। सोलन और बिलासपुर जिले के साथ सटे शालुघाट के जंगल में भड़की आग से पांच ट्रक जल गए। एक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया है, जबकि चार ट्रकों को भी काफी नुकसान हुआ है। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दिन के समय पहाड़ी पर कुछ शरारती तत्वों ने घास में आग लगा दी। देखते ही देखते जंगल आग की चपेट में आ गया। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते सड़क किनारे खड़े ट्रकों को आग ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवाएं चलने के कारण आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने मौके पर फायर बिग्रेड कर्मियों को बुलाया, लेकिन तब तक पांच ट्रकों को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। एक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। चार ट्रकों को भी लाखों का नुकसान हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों और ट्रक मालिकों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए। जहां पर आग की घटना घटी वहां पास ही एक पेट्रोल पंप भी है। लेकिन, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

बरमाणा थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि शालुघाट स्थित जंगल में आग लगने से पांच ट्रक चपेट में आए हैं। एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें