फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणू में युवक से 31.12 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के लुहणू मैदान में शुक्रवार दोपहर के समय एक युवक से पुलिस ने 31.12 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सदर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने लुहणू मैदान का दौरा किया। दौरे के दौरान पुलिस ने वहां पर स्थित एक युवक को शक के आधार पर रोका। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां पर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और चेकिंग की गई तो 31.12 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

युवक की पहचान आशीष सुपुत्र नासिर मोहम्मद निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें