शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी रामसिंह की पत्नी 50 वर्षीय मायादेवी शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर के बरामदे में 15 वर्षीय बेटे भूरेंद्र के साथ बैठी थीं, तभी हल्की बारिश के बीच बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मायादेवी झुलस गईं। बेटे को भी पैरों में मामूली करंट लगा। मायादेवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।