बरमाणा (बिलासपुर)। शिमला-मनाली नेशनल हाईवे बरमाणा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि ट्रक नंबर (एचपी30-1811) ने कार (एचपी 34-6600) को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे दो लोग घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को गाड़ी से निकाला गया और उन्हें देर रात उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें चिकित्सक ने बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान पंकज कुमार निवासी बरमाणा और उनकी माता प्रेमलता (38) साल के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक घायलों का बिलासपुर अस्पताल में उपचार चल रहा था।
उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान ले लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--------------------------------