फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक समेत चोर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक समेत चोर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

कल्लर से चोरी ट्रक पुलिस ने नालागढ़ से किया बरामद
्रट्रक चोरी के आरोपी को किया जाएगा कोर्ट में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला के कल्लर से चोरी किए गए ट्रक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर दिया है। पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को नालागढ़ से बरामद किया और वहीं से चोर को भी गिरफ्तार किया। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है।
उल्लेखनीय है कि जिला के कल्लर के पास एक ट्रक को चोर उड़ा ले गए थे। वारदात उस वक्त हुई जब ड्राइवर कीरतपुर से सीमेंट छोड़ कर वापस आ रहा था। कल्लर के पास ड्राइवर का क्वार्टर है जहां वह ट्रक खड़ा कर क्वार्टर में चला गया लेकिन जब वह सुबह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा की ट्रक गायब था। ड्राइवर ने इसकी सूचना ट्रक मालिक अंबिका देवी को दी।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की चोर ट्रक को नालागढ़ की ओर ले गए हैं। पुलिस ने तत्काल टीम नालागढ़ के लिए रवाना की, जहां से ट्रक को पुलिस ने बरामद किया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बिलासपुर योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चोर को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें