अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मंडयाली के पास कार और जीप के बीच जोरदार टक्कर होने से कार सवार महिला घायल हो गई है। महिला को घायल अवस्था में आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लाजपत सिंह (54) पुत्र कांशीराम गांव घवांडल, डाकखाना व तहसील श्री नयना देवी जी अपनी पत्नी कमला देवी (50) के साथ आनंदपुर साहिब अपनी कार (एचपी24डी-1481) से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार व गलत दिशा से आ रही पिकअप (पीबी11बीके-0282) जिसको धमेंद्र सिंह पुत्र इकतार सिंह गांव बाबा जीवन सिंह नगर तहसील व जिला पटियाला चला रहा था ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूसरी और घूम गई। टक्कर में कार सवार कमला देवी को चोटें आईं। इसके बाद महिला को घायल अवस्था में आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जीप चालक धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।