फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी से बाइक चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कलहूर के तहत आने वाले श्रीनयना देवी में एक निजी होटल के सामने खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गए हैं। पुलिस ने बाइक मालिक के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोट थाना में दी हुई शिकायत में कार्तिक शर्मा पुत्र आशुतोष शर्मा निवासी वार्ड-सात श्रीनयना देवी ने बताया कि उसने अपनी बाइक (एचपी24ए-6703) को श्रीनयना देवी स्थित एक निजी होटल के पास पार्क किया था। इसके बाद वह घर चला गया। कार्तिक ने बताया कि जब वह अगले दिन सुबह आया तो वहां पर उसकी बाइक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि बाइक को यहां-वहां हर जगह तलाश किया, लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली जिसके बाद उसने कोट थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। चोरी हुई बाइक की कीमत 16 हजार के करीब है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि चोरी हुई बाइक की तलाश पुलिस ने कर दी है।
एसएसपी बिलासपुर ने बताया कि कोट थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। लापता हुए वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें