फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहड़वीं में 12 बोतलें अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गेहड़वीं में पुलिस ने एक चाय की दुकान से अवैध शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार गेहड़वीं बाजार में पुलिस थाना झंडूता के सब इंस्पेक्टर प्रीतम चंद, हेड कांस्टेबल हरदीप कुमार, कांस्टेबल जीवन कुमार गुरुवार रात गेहड़वीं बाजार में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने गेहड़वीं बाजार में जांगला गांव के पवन कुमार जो चाय की दुकान करता है वहां पर दबिश के दौरान 12 बोतलें देशी शराब संतरा की बरामद की हैं। उधर, झंडूता थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें