फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप गिरी, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट/जामली(बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्र पुलाचड़-छंब भुजान संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात को हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। खबर की पुष्टि एसपी अशोक कुमार ने की है। पुलिस हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्वारघाट से करीब 6 किमी की दूरी पुलाचड़-छंब भुजान संपर्क सड़क पर रविवार देर रात को जीप एचपी 12ए-0217 जिआस को विजय कुमार 41 साल पुत्र स्व. सीता राम गांव भुवाई डाकखाना स्वाहण तहसील नयना देवी जी चला रहा था। उसके साथ रामकृष्ण 45 साल पुत्र गोपी राम गांव छंब भुजान डाकखाना स्वाहण तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर साथ में बैठा हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान जब उनकी जीप छंब भुजान संपर्क सड़क पर जा रही थी तो अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई तथा पलटे खा कर काफी नीचे इसी सड़क पर आकर रुक गई। इस सड़क दुर्घटना में विजय कुमार व राम कृष्ण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद स्वारघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर सूचना मिलते हैं 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया।
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि स्वारघाट पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर लाए गए, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
--------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें