फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में कॉलेज छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं के समीप ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार कॉलेज छात्र की मौत हो गई है। हादसे के वक्त ट्रक युवक के ऊपर से गुजर गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद शिमला-धर्मशाला हाईवे में एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त आकाश (20) पुत्र लोहका राम, पंचायत कोटलू ब्राह्मणा, गांव कोटलू बिंदड्डया घुमारवीं के तौर पर हुई है। युवक घुमारवीं कॉलेज में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर बाद का है जब युवक घुमारवीं कॉलेज से घर लौट रहा था। इसी दौरान एसडीएम निवास के समीप पहुंचा तो ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखचे उड़ गए। जबकि ट्रक युवक के ऊपर से होकर गुजर गया। इससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच सड़क में युवक का शव होने से शिमला-धर्मशाला हाईवे पूर्ण रूप से बाधित हो गया। इस वजह से वाहनों की हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसकेे बाद यातायात बहाल हो पाया। घटना का पता चलते ही पंचायत प्रधान प्यार सिंह भी अस्पताल पहुंचे। प्रधान ने बताया कि युवक घुमारवीं कॉलेज में पढ़ता था। वह गरीब परिवार से संबंध रखता है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया था। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें