अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना के तहत आने वाले मुख्य बाजार में व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया है जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार बिलासपुर के रहने वाले राहुल ने गलती से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बाद में गंभीर हालत में उसे बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।