फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल सांगन में हो रहा अवैध निर्माण

विज्ञापन
स्वाला के समीप एनएच में आए मलबे को हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत धार टटोह व साई खारसी पंचायत में पड़ने वाले जंगल सांगन में लगातार अवैध निर्माण हो रहा है। लोगों की ओर से पहले अवैध खोखे बनाए गए थे जो अब पक्के घरों में तबदील हो गए हैं। विभाग की मिलीभगत से इनको बिजली और पानी के कनेक्शन भी मिल चुके हैं। इसे देख कर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन

साई खारसी पंचायत के बीडीसी सदस्य आत्म देव एवं चिकरोह पंचायत के बीडीसी सदस्य हेम राज तथा पूर्व प्रधान परमानंद ने बताया कि सांगल जंगल में पहले सोलन के लोगों के द्वारा अवैध खोखे बनाए गए थे जिनकी जगह पर अब पक्के मकान बन गए हैं। जबकि इन लोगों ने बिजली व पानी के कनेक्शन तक भी ले लिए हैं। अवैध निर्माण को हटाने के लिए स्थानीय लोग कई बार संबंधित विभाग से भी मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें