फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक लाख की खैर पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)।
कोतवाली पुलिस ने एक टेंपो से एक लाख रुपये की खैर की लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने खैर की तस्करी करने के आरोप में दो लेागों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक तस्कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात कोतवाली पुलिस ने पीपली वन के कर्मियों के सहयोग से गश्त के दौरान ग्राम कचनाल के जंगल के पास एक टेंपो को रोका। पुलिस को देख टेंपो में सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पूछताछ में एक ने स्वयं को स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम नानकार रानी निवासी नासिर अली तथा दूसरे ने उत्तराखंड प्रदेश के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर के मजरा शीला निवासी अजीज अहमद बताया। उन्होंने फरार अपने साथी का नाम ग्राम कचनाल निवासी इशरत बताया। पुलिस ने टेंपो से खैर की लकड़ी के 42 बोटे बरामद करना बताया। वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर टैंपो को सीज करने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि लकड़ी वन विभाग के सुपुर्द कर दी गई है। खैर तस्करी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी पुलिस ने खैर की लकड़ी कई मर्तबा पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें