फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की बुजुर्ग मां से मारपीट, बाजू में चोटें

विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बेटे ने की बुजुर्ग मां से मारपीट, बाजू में चोटें
विज्ञापन

तलाई के खरोड़ गांव की वारदात, बहू पर भी गालीगलौज का आरोप
मारपीट के दौरान घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला
शिकायत के आधार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले गांव खरोटा रपड़ में एक महिला ने अपने बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने अपनी बहू पर भी गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। वारदात उस समय हुई जब महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
ग्राम पंचायत बलोह के गांव खरोटा रपड़ की महिला ने अपने छोटे बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति सुबह बरठीं में अपनी दुकान के लिए चले गए जोकि सेना से सेवानिवृत्त हैं। जब अकेली घर में थी तो छोटे बेटे ने मारपीट करना शुरू कर दी, जबकि बहू ने भी गालीगलौज की।
विज्ञापन

हालांकि बुजुर्ग महिला ने विरोध भी किया लेकिन बेटा बहू ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी। वहीं इस संबंध में तलाई थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। बेटे की मारपीट से महिला की बाजू में चोट आ गई है। पुलिस ने महिला का बरठीं अस्पताल में मेडिकल भी करवाया लिया है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
-----------
....जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें