फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के मौत के कारणों का पता नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के लिए पहेली बना महिला का मौत मामला
विज्ञापन

16 दिन पूर्व संदिग्ध हालत में जंगल में मिला था महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल के नजदीक जंगल में पहली अक्तूबर को संदिग्ध हालत में मिले महिला के शव के मामले में अभी तक पुलिस के हाल खाली हैं। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि महिला कौन है और वह जंगल मेें कैसे पहुंची थी। पूरा मामला पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अज्ञात महिला का शव जंगल में मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया था। लेकिन, 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस यह पता लगाने में नाकामयाब नहीं हुई है कि आखिर मृतक महिला कौन है?
विज्ञापन

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ताकि मामले में आगामी कार्रवाई की जा सके। जंगल में महिला के शव को स्थानीय लोगों ने उस समय देखा था जब वे जंगल से घास काट रहे थे।
लापता महिलाओं के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र से पिछले करीब 2 महीने पहले एक महिला के लापता होने का मामला पुलिस के पास दर्ज है। पुलिस उस महिला की छानबीन भी कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि मृतक महिला कौन थी व इसकी मौत की वजह क्या है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें