फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से गल्ला ही उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से दानपात्र उठा ले गए चोर
विज्ञापन

मंदिर और आसपास के सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
दो क्विंटल वजन का दानपात्र वर्ष में एक बार है खुलता
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा ( लुधियाना)। चोर गिरोह के के छह सदस्ये शहर के सबसे बड़े महावीर मंदिर का करीब दो क्विंटल वजन का दानपात्र चोरी कर ले गए। पूरी घटना मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी डीएसपी जगरांव प्रभजोत कौर एंव थाना सिटी के प्रभारी जसवंत सिंह दल बल के साथ मंदिर पहुंचे। लुधियाना से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मदद के लिए बुलाया गया। थाना सिटी में छह अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के पंडित राम नाथ के मुताबिक सुबह सवा पांच पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। दानपात्र गायब देख मंदिर कमेटी और पुलिस को सूचित किया। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है और चढ़ावा भी काफी अधिक चढ़ता है। मंदिर का दानपात्र साल में एक ही बार खोला जाता है। अनुमान है कि पचास हजार रुपये से कहीं अधिक नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से पता चला है कि पहले दो लोगों ने दानपात्र उठाने की कोशिश की। भारी होने के कारण उठा नहीं सके। फिर गिरोह के अन्य साथियों ने आकर दानपात्र उठाया और लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कुल छह लोग दिखाई दे रहे है। थाना सिटी प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि चोर गल्ला लेकर नेहरू गेट से होते हुए डिस्पोजल रोड की तरफ गए। संभावना है कि उनका वाहन वहां खड़ा होगा। इतना भारी दानपात्र वाहन के बिना उठा कर नहीं ले जाया जा सकता। सीसीटीवी फुटेज धुंधली है, लेकिन चेहरे पहचान में आ रहे है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें