अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर पुलिस ने कोठीपुरा में एक दुकान से 10.20 ग्राम अफीम पकड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रीतम पुत्र दिलों राम गांव पनदोह डाकखाना ब्रह्मपुखर में दुकानदार कोठीपुरा से तलाशी के दौरान 10.20 ग्राम अफीम पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
....