शाहतलाई (बिलासपुर)। गुरुनाझाड़ी में शनिवार रात्रि किसी बात को लेकर कुछ युवकों में झड़प हो गई। इसमें दो युवक घायल हुए हैं। एक का इलाज चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में स्थित सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि शाहतलाई निवासी राहुल चंदेल व निशांत भारती बाइक पर गुरुनाझाड़ी मंदिर की ओर जा रहे थे। दाना मंडी के पास दो-तीन युवकों ने बाइक को रोक लिया और चाबियां छीन लीं। इसके बाद मारपीट करने लगे। पंजाब से आए अन्य लोगों ने भी मारपीट की। घटना में दोनों युवकों को गहरी चोटें आई हैं। दोनों को बड़सर अस्पताल ले जाया गया। जहां से निशांत भारती को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। निशांत का सेक्टर 32 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।