फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। कोट थाना क्षेत्र के अटवाल गांव की एक विवाहिता ने ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज की मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं विवाहिता की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार विवाहिता में पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि इसकी बेटी दविंदर कौर की शादी गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह के साथ की गई है। महिला ने ओराप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को काफी समय से दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। इसी के चलते विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। विवाहिता मायके में आकर रह रही थी।
महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसके बाद भी उसे लगातार फोन पर धमकियां दे रहे थे। इससे तंगहाल गत बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर विवाहिता का उपचार किया जा रहा है। वहीं विवाहिता की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल की तरफ से दहेज व पैसों की मांग की जाती थी। कहा कि 17 दिसंबर 2019 को बेटी दविंदर कौर के साथ ससुराल परिवार की तरफ से मारपीट की गई। जब इन्होंने दविंदर कौर से पूछा तो उसने बताया कि ससुराल परिवार ने इसे जान से मारने की कोशिश की और मारपीट की तथा अपने मायके से 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। परंतु उस समय कुछ प्रमुख व्यक्तियों ने समझौता करवाकर बेटी को ससुराल भेज दिया।
कहा कि उसके बाद 25 मई 2020 को उसकी सास, ससुर की तरफ से बेटी को मारने की धमकी आई और उन्होंने जबरदस्ती उसे अपने घर से धक्के मारकर निकाल दिया। जिस कारण यह गांव मजारी पहुंच गई। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में केस दर्ज हो चुका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें