फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं में फाड़ी ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी

Fri, 13 Nov 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई पुलिस थाना के तहत बरठीं चौक पर एक पुलिस कांस्टेबल के साथ ड्यूटी के  दौरान लड़ाई करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह बरठीं चौक पर अपनी ड्यूटी दे रहा था।

इस दौरान एक व्यक्ति ने स्कूटी को गलत दिशा से निकालने का प्रयास किया। इसे पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी का आरोप है कि इसके बाद स्कूटी सवार शख्स पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह से उलझ पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और तैश में आकर स्कूटी सवार ने उसकी वर्दी फाड़ डाली। पुलिस कर्मी के अनुसार शख्स ने उसे  जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने इसके बाद मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, एएसपी मनमोहन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 353, 332 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें