फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में अवैध शराब की 18 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत व्यक्ति से अवैध शराब की 18 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। झंडूता थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कार्यकारी थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बैहना जट्टा सड़क पर एक व्यक्ति बोरी लेकर जा रहा था। व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने बैहना जट्टा गांव के पवन कुमार से पूछताछ की। शक होने पर तलाशी तो बोरी में यूके नंबर डीलक्स अंग्रेजी सेल चंडीगढ़ की 18 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें