श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। पुलिस ने मजारी गांव में लगभग 2800 लीटर कच्ची शराब नष्ट की। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएसपी श्री नयनादेवी जी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में की। इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्री नयनादेवी जी पुलिस ने डीएसपी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में मजारी में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा। इससे पहले भी क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती रही है। शुक्रवार को पुलिस ने खड्ड के किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने कच्ची शराब के 14 ड्रम नष्ट किए हैं। इस दौरान कोट थाना प्रभारी अशोक कुमार व चौकी प्रभारी नयना देवी जी नीलम शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।