फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बीडीओ ब्लॉक के आवासों में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
fire
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर बीडीओ कार्यालय के सरकारी आवासों में आग लगने से हड़कंप मच गया। ब्लॉक के दो कर्मचारियों के सरकारी आवासों में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आवास के अंदर कोई नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को बीडीओ कार्यालय के चौकीदार सुखराम और कर्मचारी विजय के सरकारी आवासों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एक कर्मी ने आवास से धुआं निकलते हुए देखा तो शोर मचाया। बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों आवासों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वॉशिंग मशीनों , बेड और टीवी सहित अन्य सामान जल गया। भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि इन आवासों की हाल ही में मरम्मत करवाई गई थी।
शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय से चुनाव करवाने के लिए पार्टियां रवाना की गईं। अगर कहीं उस दौरान आग लगी होती और आसपास देखने वाला कोई नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें