शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई में ग्राम पंचायत भड़ोली कलां के गांव भड़ोली खुर्द निवासी ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार भड़ोली खुर्द के अश्विनी कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को बागडू में एक समारोह में भाग लेने के बाद घर आ रहा था। रास्तेे में विजय कुमार मिला। वह गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई ने भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।