फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों ने कबूला, ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई अभिनव की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत बम पंचायत के जोल गलाही के अभिनव की मौत के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कबूल किया है कि उस रात अभिनव उनके साथ था। आरोपियों के मुताबिक रात 2 बजे सीर खड्ड में अवैध खनन कर रहे थे। रेत से भरा ट्रैक्टर ले जाते समय अभिनव ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने अभिनव के शव को मौका-ए-वारदात से दूर खड्ड किनारे फेंक दिया था। अभिनव का मोबाइल घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर तलेली नामक जगह पर फेंका था। जबकि मोबाइल की सिम 40 किलोमीटर दूर फेंक दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। जबकि शनिवार को मंडी जिले के वनदा पानी से पुलिया के नीचे से सिम को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों ने कबूला कि अभिनव की मौत के दो दिन बाद सिम को उक्त स्थान पर फेंक दिया था। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उक्त दोनों आरोपी अभी भी बोल रहे हैं या अभिनव की हत्या की कोई और वजह है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी 26 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। अभिनव की मौत ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई है, इसके बारे में अभी तक कहना उचित नहीं होगा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें