फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरूड़ा में 6.27 ग्राम चिट्टे के साथ कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने मरूड़ा गांव में यातायात चेकिंग के दौरान कार चालक से 6.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाई थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार देर शाम को तलाई पुलिस के सहायक उप निरीक्षक पृथ्वी चंद की अगुवाई में शाहतलाई-बड़सर सड़क पर मरूड़ा गांव के समीप यातायात चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक कार वैन एचपी-24 ए-0665 बड़सर से शाहतलाई की तरफ आई। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो कार चालक कोई चीज छिपाने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ। जब कार की तलाशी ली तो एक लिफाफे में छिपाकर रखा 6.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान सूरज शर्मा पुत्र संतोष कुमार गांव पैजवीं तहसील भोंरज हमीरपुर के रूप में हुई है। कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें