फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के सिर पर मार दी कांच की बोतल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी उपमंडल के कुठेड़ा कस्बे में मसौर मोड़ के पास ढाबे संचालक के सिर पर उसके छोटे भाई ने कांच की बोतल मार दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुरेश कुमार पुत्र नंदलाल गांव जोल पलाखी ने शिकायत में बताया है कि वह बेटे के साथ ढाबे में भोजन बना रहा था। एक गाड़ी में यात्री आए और उन्होंने खाना खाने के लिए अपनी गाड़ी सड़क किन्नारे खड़ी कर दी। छोटा भाई सुरेंद्र कुमार यात्रियों से बहसबाजी करने लगा। सुरेंद्र कुमार को यात्रियों से बहसबाजी नहीं करने को कहा तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। यात्री वहां से चले गए। जब ढाबे की तरफ आने लगा तो छोटे भाई ने कांच की बोतल सिर पर मार दी। इससे उसके सिर पर चोट आई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें