घुमारवीं (बिलासपुर)। सास ने अपनी बहू के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अमर देई पत्नी मस्तराम गांव कुठाकर, बद्धाघाट ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर शाम को पति मस्तराम घास लेने के लिए गया था। घर में बहू गाली-गलौज करने लगी और जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज करने से रोका तो बहू ने पिटाई कर दी। इससे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बेटे ने जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन की जा रही है।