बिलासपुर। बिलासपुर सीटी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान बिलासपुर बस अड्डा के पास मनाली से आ रही दिल्ली नंबर गाड़ी से 3.75 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने सदर थाना में इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीटी चौकी पुलिस के एएसआई चमन लाल अपनी टीम के साथ बिलासपुर बस अड्डा पर गश्त पर थे। इसी दौरान वहां मनाली की तरफ से एक दिल्ली नंबर की गाड़ी डीएल-12सीए 4163 आई। पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने जब गाड़ी में की तलाशी ली तो एक सवारी से 3.75 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी संजय ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।