चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर कल्लर के पास जलती हुई कार।
- फोटो : BILASPUR
जामली(बिलासपुर)। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर कल्लर के पास होंडा की आई-20 कार में आग लग गई जिसमें 4 लोग सवार थे। यह चारों लोग मंडी जिला के सुंदरनगर के रहने वाले हैं। चारों लोगों को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल दिया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। जैसे ही चालक और उनके साथी गाड़ी से बाहर आए और उन्होंने गाड़ी का अगला हिस्सा खोलने की कोशिश की तो अचानक गाड़ी में पूरी तरह से आग की लपटों में आ गई। चारों लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। चालक ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। दोनों ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड को 11:30 पर सूचना मिली। वहीं 12 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। गाड़ी में पूरी तरह आग लगी हुई थी लेकिन गाड़ी में जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो चुके थे।
चालक मनप्रीत सिंह ने बताया कि यह गाड़ी चार महीने पहले कंपनी से ली थी। गाड़ी नंबर एचपी 65 बी 4317 में हम नयना देवी मंदिर जा रहे थे। वहीं चंगर के पास एकदम से गाड़ी के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया और थोड़ी ही देर में पूरी गाड़ी ने आग पकड़ ली। हालांकि गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं।