फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी के समीपवर्ती गांव जोल मडयाली में रविवार रात दुकान में आग लगने से दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोल गांव में रविवार रात को दुकान में आग लग गई जिसमें दुकान में लाखों का सामान राख हो गया। वहीं लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। अग्निशमन केंद्र कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। दुकानदार शिवलाल पुत्र करतारा ने बताया कि रात के समय अचानक दुकान में आग लग गई और उसका सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। बताया कि दुकान में लाखों का सामान था। बताया कि इसमें तकरीबन डेढ़ लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। श्री नयना देवी डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें